बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-बिलासपुर के कोठीपुरा में स्थित एम्स के गेट 2 के सामने मंगलवार को कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया।जिसमें हिमाचल कांग्रेस समन्यव समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर,बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।वहीं,कार्यकर्ताओं द्वारा एक रोष रैली भी निकाली गई।कांग्रेस नेताओं ने धरने को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा का घेरा और कई गंभीर आरोप भी लगाए।
पूर्व कांग्रेस मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि एम्स में लगातार भ्रष्टाचार फैल रहा है।आज ये एम्स भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।यहां भर्तियां जेपी नड्डा के निदेशानुसार हो रही हैं।पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि एम्स में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है।जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज सांकेतिक धरना दिया है।13 मार्च को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।जिसमें इस मुद्दे को लेकर कई विषय उठाए जाएंगे। फिर उसके बाद कोठीपुरा चलो और बिलासपुर चलो अभियान शुरू होगा।जिसमें धीरे धीरे इनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की परते खोली जाएंगी।
