भारतीय किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन. किसानों की नई कृषि विपन नीति वापस लेने की मांग

करनाल,11मार्च-करनाल जिले के महात्मा गांधी चौक के पास भारतीय किसान यूनियन ने सरकार की कृषि विपणन बाजार नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।भाकियू का आरोप है कि सरकार तीन कृषि कानून के प्रावधानों को नए रूप में लागू करने की कोशिश कर रही है.जिससे मजदूरों किसानों और मंडियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष की जुबानी:

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मां ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है.उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार यह नीति औद्योगिक लोग को लाभ पहुंचाने के लिए लाई है,जिससे अनाज मंडियां खत्म हो जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि मंडियों का और ज्यादा विस्तार करें लेकिन इसके बजाय उन्हें कमजोर करने का काम किया जा रहा है।

उद्योगपतियों के कर्ज माफ और आम जनता पर टैक्स:

रतन मान ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों का 12 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ कर सकती है,लेकिन किसानों और आम जनता पर भारी टैक्स लगाकर उनकी कमर तोड़ रही है।उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है,महंगाई चरम पर पहुंच गई है जिसके कारण आम जनता परेशान हो रही है,लेकिन सरकार जनता की समस्याओं को अनदेखा कर रही है।

नीति को रद्द करने की मांग:

भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब सरकार की तर्ज पर नीति को रद्द कर केंद्र सरकार को लौटा दे।संगठन ने कहा है कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो गांव से लेकर प्रदेश तक बड़े प्रदर्शन होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी.उन्होंने कहा अगर सरकार ने हमारी इन मांगों पर गौर नहीं किया तो यह प्रदर्शन और ज्यादा उग्र हो जाएगा.उन्होंने कहा की सरकार किसानों के धैर्य को आजमाएं ना वरना इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.