/ Jul 08, 2026

शिमला ईडी कार्यालय के बाहर गरजी कांग्रेस..SEBI चीफ को हटाए जाने की उठाई मांग

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर जेपीसी द्वारा जांच और SEBI चीफ को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस आज देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा छोटा शिमला स्थित  प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कहना ये 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिडेनबर्ग रिपोर्ट से अब साबित हो चुका है कि किस प्रकार अदानी समूह द्वारा देश में व्यापार को प्रभावित किया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पहले से ही इस मुद्दे को उठाती रही है लेकिन अब हिंडनबर्ग रिपोर्ट में यह साबित हो चुका है कि देश में हर तरह के बिजनेस में अदानी ग्रुप का ही कब्जा हो गया है।   कांग्रेस द्वारा मांग की जा रही है कि एक ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी गठित कर जांच की  जाए। इसी तरह  सेबी अध्यक्ष को हटाने की भी मांग कांग्रेस करती है। आज प्रवर्तन निदेशालय के बाहर अपना रोष व्यक्त किया गया है।
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौड़ का कहना ये 
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौड़ ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा देश भर में ईडी कार्यालय के बाहर आज सांकेतिक धरने दिए जा रहे हैं। अदानी ग्रुप द्वारा देश में बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है और इसमें सेबी की चेयरपर्सन की संलिप्तता भी स्पष्ट नजर आ रही है। कांग्रेस मामले की जांच की मांग कर रही है और सेबी चेयरपर्सन को पद से हटाने की मांग को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सांकेतिक धरना हैं लेकिन सरकार जागती नहीं है तो भविष्य में उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.