हमीरपुर, 19 नवम्बर ( TSN)-सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना.अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की लापरवाही में चलते हिमाचल हाई कोर्ट द्वारा दिल्ली में हिमाचल हिमाचल भवन को अटैच करने का आदेश कांग्रेस सरकार की कार्यपद्धति पर काला धब्बा है। कांग्रेस की विफलता से पहले ही हिमाचल आर्थिक आपातकाल झेल रहा है, और ऐसे में दिल्ली में हिमाचल भवन की कुर्की का आदेश हिमाचल प्रदेश के शर्मनाक है। कांग्रेस राज में हिमाचल भवन के नीलामी तक की स्थिति आ गई और इनकी पूरी पार्टी “पार्टी-मोड” में है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार आर्थिक कुप्रबंधन के चलते आज प्रदेश 96 हज़ार करोड़ के कर्ज़े में डूब गया है और यही हालात रहे तो इस साल के अंत तक यह एक लाख करोड़ पहुँच जायेगा। कांग्रेस सरकार ने 2 वर्ष में प्रदेश का बँटाधार कर दिया है। प्रदेश पर महंगाई का बोझ, इंडस्ट्री के साथ बेरुख़ी, कर्मचारियों को सैलरी-पेंशन के लिए तरसाना दिखाता है कि कांग्रेस से सरकार चलाई नहीं जा रही। कांग्रेस का हाथ प्रदेश की जनता के गिरेबान पर है। बिजली के दाम इन्होंने आते ही दो बार बढ़ा दिए, पर्यावरण और दूध का सेस लगा दिया, उद्योगों पर भी सेस बढ़ाया गया है जिस से राज्य में उद्योग पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस ने चुनावों से पहले बड़े बड़े वादे किए मगर चुनाव के बाद वादे पूरे करना तो दूर प्रदेश की माली हालत इतनी ख़राब कर दी कि यहाँ वेतन और पेंशन के लाले पड़ गये हैं”
