/ Oct 16, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

फरीदाबाद, 20 फरवरी –कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर गरीबों के प्लॉट आवंटन में करीब ढाई सौ करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। फरीदाबाद में चौधरी उदयभान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ईडब्ल्यूएस को आवंटित किए जाने वाले 184 में से 171 प्लॉट की बंदरबांट कर भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने खुद हड़प लिए। उन्होंने कहा कि इरोज लेकवुड सिटी में 180000 आय वालों को 184 प्लॉट आवंटित किए जाने थे लेकिन कंपनी के साथ मिलकर भाजपा के नेताओं और अधिकारियों ने अपने नाम ड्रॉ कर लिया। उन्होंने इसकी सीबीआई से जांच करने की मांग की है।
चौधरी उदय भान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद प्रत्याशी वीरेंद्र भड़ाना ने अपने ही परिवार के लोगों के नाम पांच प्लॉट ले लिए जबकि उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति 9 करोड रुपए दर्शायी है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि आखिर करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद भी उसके परिवार को कैसे पांच प्लॉट दे दिए गए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रत्याशी का मामला नहीं है, इसमें कई भाजपा नेता और अधिकारी शामिल है। उन्होंने स्मार्ट सिटी में तैनात सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पर भी प्लॉट लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ लाख रुपए महीने की सैलरी लेने वाला अधिकारी भी इस प्लॉट आवंटन के मामले में संलिप्त है, जिसकी जांच होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि सही तरीके से इसकी जांच की जाए तो यह घोटाला और भी बड़ा हो सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.