/ Jul 08, 2026

हा*दसे में पैर खोने पर भी शिवम ने दिखाया अदम्य साहस..दिव्यांगो को दिखाई एक नई राह

ऊना : राकेश ( TSN)-जिला ऊना के रहने वाले शिवम शर्मा ने एक सड़क हा*दसे में पैर खोने पर भी अदम्य साहस दिखाया है.शिवम ने दिव्यांग लोगों को  एक नई राह दिखाई  है. शिवम ने एक पैर के बलबूते ट्रैकिंग और ड्राइविंग में शानदार उपलब्धियां हासिल की है और अब मोटरसाइकिल पर इंग्लैंड तक का सफर तय करने की तैयारी वह कर रहे है.
 शिवम ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की  बीटेक की पढ़ाई करते समय एक सड़क  एक्सीडेंट में  घा*यल हो गए थे. पीजीआई में उनका उपचार चला और उनकी एक टांग आधी काटनी पड़ी. शिवम के मुताबिक  इस हा*दसे में उनके पिता ने उनका हौसला बनाए रखा. पिता ने जब डॉक्टर से कहा की उनका बेटा ठीक होना चाहिए चाहे इसके लिए  उन्हे अपनी टांग क्यों न देनी पड़े,जिसके बाद उनका हौसला और जायदा बड़ा और अच्छे लोगो की संगत से उनको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली. शिवम ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी कर रहे हैं. शिवम  ने बताया की कि दिव्यांगता कभी उनके जीवन में आड़े नहीं आई है. वह पॉजिटिव सोच के साथ आगे बड़ रहे है  उनके जीवन में उनके पिता का काफी अहम योगदान है. जिसके चलते आज यहां तक पहुंचे है.
 ट्रैकिंग और ड्राइविंग में हासिल की शानदार उपलब्धियां
शिवम को बाइक राइड का बहुत शोक है और बाइक के साथ साथ वह कार भी चलाते है. वह  बाइक पर पूरा हिमाचल घूम चुके है, वही उत्तराखंड और राजस्थान भीं घूम चुके हैं और अब उनका अगला मिशन बाइक पर चंडीगढ से इंग्लैंड का सफर तय करना है,जिसकी तैयारी के लिए वह डॉक्यूमेंट फॉर्मेलिटी व  अन्य परमिशन के लिए लगे हुए है. शिवम ने कहा की वह अपने दोस्त के साथ इंग्लैंड के सफर की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अगर इसके लिए हिमाचल सरकार या कोई सेलिब्रिटी व कोई बिजनेसमैन स्पॉन्सर करने के लिए आगे आता है तो उनका यह सफर आसान हो जाएगा.उन्होंने कहा की जीवन में व्यक्ति को अपने दिल और दिमाग से कभी नहीं हारना चाहिए. शिवम ने कहा की वह खेलो में रुचि रखते है और  आसानी से  स्विमिंग के साथ क्रिकेट और बेडिमेंटन और  फुटवाल से खेल लेते है. शिवम बहुत भारी भरकम बाइक पर राइड करते है जिसको देखकर हम भी हैरान हुए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.