करनाल से कांग्रेस का ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान शुरू, सरकार पर चुनावी हेरा-फेरी के आरोप

Chandigarh,12 November-:हरियाणा विधानसभा चुनाव–2024 में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्यव्यापी विरोध अभियान ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ की शुरुआत कर दी है।करनाल से इस अभियान की शुरुआत करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर “वोट चोरी” का आरोप लगाया और कहा कि जनता ने कांग्रेस को बहुमत दिया था, लेकिन सत्ता भाजपा ने “मशीनों की हेरा-फेरी” से हथिया ली।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में हरियाणा चुनावों से जुड़े तथ्यों को उजागर किया, जिससे पूरे देश में सवाल उठे हैं। उन्होंने दावा किया कि “हरियाणा में वोट नहीं, सत्ता चोरी हुई है। जनता का जनादेश कांग्रेस के पक्ष में था, मगर परिणाम कुछ और घोषित किए गए।”प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 39.9 प्रतिशत जबकि कांग्रेस को 39.5 प्रतिशत वोट मिले। पोस्टल बैलट की गिनती में कांग्रेस 90 में से 76 सीटों पर आगे थी, फिर भी सरकार भाजपा की बनी। उनका कहना था कि “यह पहली बार हुआ है जब पोस्टल बैलट में आगे रहने वाली पार्टी सत्ता से बाहर रह गई।”

फर्जी वोटों से लोकतंत्र को कुचला गया” — राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने फर्जी वोट बनवाकर और मतदाता सूची में हेराफेरी करके लोकतंत्र की आवाज को दबाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भी निष्पक्षता नहीं बरती और भाजपा के इशारों पर काम किया।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा, “मतदान से लेकर मतगणना तक हर स्तर पर गड़बड़ी की गई। मशीनें बदली गईं, आंकड़े बदले गए और अंततः परिणामों में हेराफेरी कर सत्ता पर कब्जा किया गया।उन्होंने यह भी कहा कि “चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। राहुल गांधी के सवालों का आयोग ने आज तक कोई जवाब नहीं दिया। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और लगभग 25 लाख मतदाता संदिग्ध पाए गए हैं।”

हरियाणा में वोट चोरी की साजिश से लोकतंत्र को ठेस” — दीपेंद्र हुड्डा

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि “भाजपा ने सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव आयोग से मिलीभगत कर लोकतंत्र का गला घोंटा है।ऐसा लगता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अब आयोग के अधिकारी नहीं,बल्कि भाजपा के ‘पन्ना प्रमुख’ की तरह काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।इस राज्यस्तरीय विरोध कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मौजूद रहे।पूरे कार्यक्रम के दौरान पंडाल ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजता रहा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.