मंडी, धर्मवीर ( TSN)- पड़ोसी राज्यों व मंडी के साथ लगते जिलों से मंडी जिला में अवैध श.राब पहुंचाने का धधा जोेरों पर हैं। पिछले पांच महीनों में कराधान एवं आबकारी विभाग की 704 पेटी अवैध श.राब की पकड़ी है। इनमें सबसे ज्यादा 412 पेटी देशी श.राब संतरा पाई गई है। मंडी में अवैध रूप से लाई जा रही इस श.राब से नकली श.राब होने के खतरे को भी नकारा नहीं जा सकता हैै। जिसे लेकर राज्यकर एवं आबकारी विभाग भी अर्लट हो गया है। यही कारण है कि अप्रैल से अगस्त माह तक विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए 16 मामलों में विभागीय अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से इस धधें में संलिप्प अपराधियों से कड़ी पूछताछ की मांग उठाई है।
वहीं पुलिस प्रशासन की बात की जाए तो मंडी पुलिस ने भी जिलाभर में जनवरी से लेकर अगस्त महीने तक 284 मामले अवैध श.राब के द़र्ज किए हैं। राज्यकर एवं आबकारी विभाग उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि जिला में अवैध श.राब की सप्लाई होने से एक ओर जहां नकली व जहरीली श.राब पहुंचने का खतरा बना रहता है। वहीं गैर कानूनी रूप से इसकी सप्लाई होने से विभाग को राजस्व घाटा भी उठाना पड़ता है। अभी तक पकड़े गए मामलों में विभाग की टीम ने कुल 6274.60 लीटर अवैध श.राब पकड़ी है। जिसमें देशी संतरा, ऊना नंबर 1, अंग्रेजी शराब व बीयर शामिल है। अवैध रूप से पकड़ी गई इस श.राब में हिमाचल व पंजाब दोनों राज्यों में बिकने वाली श.राब शामिल हैं।
बता दें कि रात के अंधेरे मे हिमाचल के पड़ोसी राज्यों व मंडी के साथ लगते जिलों से अवैध शराब की तस्तरी लगातार जारी है। हांलाकि पुलिस व राज्यकर एवं आबकारी विभाग की ऐसे अपराधियों पर पैनी नजर रहती है। लेकिन फिर भी यह शातिर पुलिस व राज्यकर एवं आबकारी विभाग की आंखों में धूल झोंककर अवैध सप्लाई के धंधे को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2022 में मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल में जहरीली शराब के सेवन से 8 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद सुक्खू सरकार अब जहरीली, अवैध व गुणवत्ताहीन श.राब पकड़े जाने पर एक्साइज एक्ट के तहत कड़े कानून लाने जा रही है। इस कानून के तहत आरोपी की संपति भी जब्त की जाएगी।
