विधानसभा चुनाव लड़ाना कांग्रेस हाईकमान की इच्छा पर निर्भर: कुमारी शैलजा

करनाल,20 अगस्त–अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सांसद कुमारी शैलजा एंव कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर करनाल में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस संदेश यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध करनाल में कम्बोज धर्मशाला से यात्रा का शुभारंभ हुआ।
मीडिया से बातचीत में कुमारी शैलजा ने कहा कि आज हम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सब इकट्ठा हुए हैं, जो हमें राजनीति में लेकर आए और उनकी प्रेरणा से हम आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि हमें एक नए भारत का निर्माण करना है और एक अच्छी सोच को आगे लाना है। इसी एकता के लिए राजीव जी ने अपनी कुर्बानी दी है। कुमारी शैलजा ने कहा कि यह करनाल पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री का शहर है लेकिन उन्होंने यहां दिया कुछ नहीं। मुख्यमंत्री के सवाल पर कुमारी शैलजा ने कहा कि यह बातें चलती रहती है और जब चुनाव आता है तो और ज्यादा तेज गति से चलती हैं, लेकिन आज के दिन यह मुद्दा नहीं है। मुद्दा यह है कि हम प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएं। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा एक तरफ है और हाईकमान की इच्छा एक तरफ। जो हाईकमान चाहेगा हम उसका पालन करेंगे। कांग्रेस नेताओं द्वारा निकाली जा रही अलग-अलग यात्राओं पर उन्होंने कहा कि इसमें अलग कुछ नहीं है, चाहे तो 50 यात्राएं निकाल सकते हैं हमें तो लोगों के बीच में जाना है।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कार्यकर्ता के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव
वहीं कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज मैं और कुमारी शैलजा जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं वहीं हमने उनके दिखाए रास्ते पर इस प्रदेश को चलवाना है।इसके लिए लोगों से प्यार, समर्थन और आशीर्वाद मांग रहे हैं। एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस इस बार नए चेहरों पर दाव लगाएगी और नए चेहरों को प्राथमिकता देगी। राजीव जी भी इसी के पक्षधर थे ताकि समाज में बदलाव हो। इसकी शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा का 10 साल का शासन देख लिया है और अब एक नए सूरज के उदय होने का समय आ गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव कार्यकर्ता के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।कांग्रेस संदेश यात्रा का शुभारंभ करनाल में कम्बोज धर्मशाला से बाल्मीकि चौक, कर्ण गेट मार्केट, महावीर चौक नजदीक पुरानी सब्जी मंडी से होकर, मदन लाल ढींगरा चौक पर समापन हुआ ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.