/ Aug 29, 2026

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान

सिरसा ,20 अगस्त : जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है । पूर्व सीएम  भूपेंद्र सिंह हुडा  राज्यसभा चुनाव में हार के डर से पीछे हट रहे है ।अब तो हमारे भी कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस के पास अब गिनती पूरी हो गई है। हम भाजपा के खिलाफ वोटिंग करने का वादा कर चुके है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा  अब राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतार दे। जननायक जनता पार्टी अपना पूरा समर्थन देगी।  कांग्रेस  किसी खिलाड़ी या फिर किसी नेक हरियाणवी को उम्मीदवार बनाए जजपा साथ खड़ी है।दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस  विनेश फोगाट को भी उम्मीदवार बना सकती है,जजपा साथ देगी। दिग्विजय चौटाला आज अपने सिरसा आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रही थे।
जजपा के विधायकों के पार्टी छोड़ने पर दिग्विजय चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा कि  किसी के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी में नेताओं के आने जाने का सिलसिला जारी रहता है। टिकट कटने के डर से ही जजपा के कुछ नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहा है। सेल्फ इंटरेस्ट के चलते ही जजपा के विधायकों ने पार्टी छोड़ी है। पार्टी के इंटरेस्ट से बड़ा सेल्फ इंटरेस्ट नहीं हो सकता है । सेल्फ इंटरेस्ट की चाह रखने वाले नेताओं की इस पार्टी में कोई जगह नहीं है।
पूर्व इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह सिंह पर साधा निशाना
पूर्व इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह सिंह पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने निशाना साधते हुए कहा कि  बीरेंद्र सिंह मेरे दादा बराबर है लेकिन वो अब बुढ़ापे में सठिया गए है। उचाना हल्के में दुष्यंत चौटाला ने करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए है।  बीरेंद्र सिंह ने केंद्रीय इस्पात मंत्री रहते हुए उचाना हल्के में क्या काम करवाए स्थिति स्पष्ट करें। बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे विजेंद्र सिंह को कांग्रेस में भी  मान सम्मान  नहीं मिला है ।  भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ बीरेंद्र सिंह की रिश्तेदारी होने के बावजूद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट क्यों कटी स्थिति स्पष्ट करें।चौधरी  बीरेंद्र सिंह  लालच में फंस गए है ।  भूपेंद्र सिंह हुडा और बीरेंद्र सिंह पुत्र मोह में फंस गए है। बीरेंद्र सिंह को भाजपा ने इस्पात मंत्री बनाया प्रधानमंत्री तो बीरेंद्र सिंह बन नहीं सकते थे लेकिन उनकी इच्छा खत्म नहीं हुई। वो अक्सर बोलते थे कि मोदी उनको काम नहीं करने देता /बीरेंद्र सिंह  दिल्ली के दफ्तर में चाय बिस्कुट तक ही सिमट कर गए है।
चौटाला परिवार के सभी सदस्यों के चुनाव लड़ने की चर्चाओं  पर कहा ये
डबवाली विधानसभा चुनाव में चौटाला परिवार के सभी सदस्यों के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर दिग्विजय चौटाला की प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि  इस बार चक्रव्यूह में मैं नहीं फसूंगा बल्कि मेरे दोनों  चाचा ( आदित्य चौटाला भाजपा , अमित सिहाग कांग्रेस ) फंसेगे। दिग्विजय चौटाला के सामने डबवाली हल्के से अमित सिहाग और आदित्य चौटाला के चुनाव लड़ने की संभावनाएं  तेज हो गई है।  उन्होंने कहा कि  2024 के विधानसभा चुनाव में 25 से 30 सीटें जजपा को मिलेगी।  2029 के विधानसभा चुनाव में 10 महीने की जजपा को 10 विधायक मिले थे।  2024 में जजपा पांच साल की हो गई है अब 2019 के मुक़ाबले में तीन गुना पार्टी मजबूत हुई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.