/ Oct 17, 2026

हिमाचल में पंचायती चुनाव पर विवाद गहराया, विधानसभा सत्र से पहले भाजपा का सरकार पर हमला

Shimla,19 November-: हिमाचल प्रदेश में आगामी शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा ने राज्य सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को लेकर टकराव का माहौल बनाने का आरोप लगाया है।सर्किट हाउस में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तय की गई।बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की,जबकि इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर चर्चा से हुई।भाजपा विधायक दल ने एनडीए को मिली बड़ी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार भाजपा नेतृत्व को बधाई दी गई तथा बिहार की जनता के प्रति आभार जताया गया।

विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर से धर्मशाला में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर कटघरे में खड़ा करेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारी बरसात के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को अभी तक अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है, जिसे लेकर भाजपा सरकार से जवाब मांगेगी।उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर सरकार और राज्य चुनाव आयोग के बीच चल रहे मतभेदों को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में “संवैधानिक संकट” जैसा वातावरण बन गया है। शर्मा का कहना है कि सरकार चुनाव प्रक्रिया को टालने की कोशिश कर रही है, जिसे भाजपा पूरा मुद्दा बनाकर विधानसभा में उठाएगी।इसके अतिरिक्त प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती गुणवत्ता जैसे मुद्दों पर भी विपक्ष व्यापक चर्चा की मांग करेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में भाजपा एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेगी। शर्मा ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार जनविरोधी नीतियों, तानाशाही रवैये और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.