माकपा बोली…भाजपा सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर संविधान पर कर रही हमला

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज गुरुवार को माकपा कार्यकर्ता सड़कों पर और शिमला के चौड़ा मैदान में हल्ला बोला।शिमला के कालीबाड़ी में आज से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुरू हुए मंथन शिविर से पहले माकपा कार्यकर्ता पंचायत भवन शिमला से चौड़ा मैदान तक रैली निकाली और इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंबेडकर चौक पर हुई रैली को पार्टी पोलिट ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली, तो सेन, ए विजय राघवन, राकेश सिंघा सहित अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।
जनसभा के दौरान वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से देश में दो तरह का भारत बना है। एक ओर गरीब लोगों का तड़पता भारत है और दूसरी ओर अमीर लोगों का चमकता भारत है। अमीरी व गरीबी में खाई गहरी हुई है। देश में अमीरों को छूट व गरीबों की लूट हो रही है। पिछले दस वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने मेहनतकश जनता के अधिकारों को छीनने का ही काम किया है।
कांग्रेस भी मजदूर और किसान विरोधी नीतियों  को  बदलने में विफल
 माकपा पोलिट ब्यूरो सदस्य व पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों देश का विभाजन कर संविधान पर हमला कर रही हैं उनके नेता संविधान के खिलाफ बयान बाजी करते हैं और साथ ही मुसलमान के खिलाफ हो रहे हैं हम लोग का उनके नेता नेतृत्व करते हैं भारतीय जनता पार्टी के नेता न संविधान को मानते हैं नाही धर्मनिरपेक्षता को मानते हैं भाजपा मजदूर और किसानों के अधिकारों पर भी उठाराघाट करते हैं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार से लोगों को बहुत उम्मीद दी थी लेकिन कांग्रेस भी मजदूर और किसान विरोधी नीतियों को बदलने के लिए कुछ नहीं कर रही है शिक्षा क्षेत्र में भी भाजपा की नई शिक्षा नीति को कांग्रेस लागू कर रही है और इसके कारण स्कूल बंद हो रहे हैं पढ़ाई बी महंगी हो रही है हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा भी बढ़ रही है हिमाचल प्रदेश में राशन की व्यवस्था भी काफी कैमरा गई है सांप्रदायिकता का माहौल भी तैयार किया जा रहा है इसके खिलाफ लाल झंडा ने मुहिम चलाई है वहीं उन्होंने अदानी मामले पर कहा कि यह इतना बड़ा मामला है कि दूसरे देश में हमारे देश के एक बड़े पूंजीपति पर मुकदमा दर्ज किया गया है इस विषय पर सरकार को अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए सरकार हर सवाल से भाग रही है।
भाजपा की केंद्र सरकार हिमाचल का गला घोट रही -राकेश सिंघा 
वहीं माकपा नेता राकेश सिंघा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हिमाचल का गला घोट रही है और प्रदेश के विकास चाहिए तो उसे किस प्रकार रोकना है इस पर विचार करने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को एक पैसे की भी मदद नहीं की जा रही है सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी हिमाचल प्रदेश को उसका हिस्सा नहीं मिल रहा है हिमाचल प्रदेश का विकास तब संभव है जब मजदूर और किसान की खरीद की शक्ति को बढ़ाया जाए।पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार की नीतियों के अनुसार नही।प्रदेश में जनविरोधी और लोगों को विभाजित करने की नीति लाएगा उसको माकपा कड़ा जवाब देगी

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.