कुरुक्षेत्र, 28 नवंबर -कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह सरस शिल्प मेले व मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव समाज को परिवर्तन देने वाला समारोह है.राज्यपाल बोले भगवद्गीता विषम परिस्थितियों में संजीवनी के साथ साथ सभी मजहबो के लिए सर्वमान्य ग्रन्थ है,सभी मानव समस्याओं का हल गीता में निहित है.
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि गीता महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देकर मनाया जा रहा है. इसके लिए देश-प्रदेश वासियों को बधाई शुभकामनाएं. राज्यपाल ने कहा कि श्री कृष्ण ने मोहग्रस्त अर्जुन को युद्ध से पहले आत्मविश्वास दिलाया. युद्ध के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि हमने 48 कोस के तीर्थ स्थल में 122 तीर्थ चयनित किये है.राज्यपाल ने कहा कि सीएम नॉयब सैनी ने कुरुक्षेत्र से स्वच्छता अभियान शुरू किया है जोकि सराहनीय प्रयास है.
