शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-शिमला में आज धनतेरस के अवसर पर बाजारों में सुबह से भीड़ लगी रही। आभूषणों, बर्तनों, और मिठाइयों की दुकानों पर लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। धनतेरस को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना है कि आज के दिन बर्तन, आभूषणों सहित कई अन्य चीजों का खरीदना शुभ माना जाता हैं। वे हर वर्ष खरीददारी करते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग से दुकानदारों को नुकसान
धनतेरस को हिंदू धर्म के लोग बड़े हर्ष से मनाते हैं। ये पर्व पुरानी परम्पराओं को आज भी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।बर्तन विक्रेताओं ने बताया कि सुबह से ही धनतेरस पर लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। जो लोग धनतरेस के मौके पर आभूषण नहीं खरीदते हैं वे बर्तन जरूर खरीदते हैं। आज के दिन धातु से बनी चीजें बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। लोग ऑनलाइन खरीददारी की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं जिससे कुछ नुकसान भी हो रहा है।
