गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)– गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की  भीड़ उमड़ी । मन्दिर में दर्शन करने  के लिए  रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारे  लगने शुरू हो गई थी।  नवरात्रे पर मां के जयकारों से शीतला माता मंदिर गुंज उठा है।
शीतला माता के पुजारी हरिओम  ने बताया की माता शीतला के दर्शन करने के लिए रात 12 बजे से ही  भीड़  लगनी शुरू हुई  और सुबह होते ही कतार लगनी शुरू हो गई है।आज के दिन विशेष रूप से  गठजोड़े के जात व बच्चो के मुंडन के लिए विशेष मान्यता है और लोग दूर दूर से अपनी मनोकामना ले कर आते है।पंडित हरिओम ने बताया की आज से वासंतिक नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाएगी और आज घट स्थापना के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। शैल का अर्थ होता है हिमालय और पर्वतराज हिमालय के यहां जन्म लेने के कारण माता पार्वती को शैलपुत्री भी कहा जाता है। पार्वती के रूप में इन्हें भगवान शंकर की पत्नी के रूप में भी जाना जाता है।वही देश के कोने कोने से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं ले कर माता का दर्शन करने पहुंचे है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.