बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पर लगाया बड़ा आरोप

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)-राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट में राज्य के सर्किट हाउस व रेस्ट हाउस के वितरण के लिए नियमों की पालना नहीं की जा रही है। केंद्रिय चुनाव आयोग से आई चिट्टी की हिमाचल के निर्वाचन आयुक्त गलत व्याख्या कर रहे हैं।
चुनाव आयोग की चिट्टी की कर रहे गलत व्याख्या
जगत सिंह नेगी ने  कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव करवाने को सबको लेवल फील्ड यानि एक समान मौका देने का नियम है। लोकसभा आचार संहिता के बीच राज्य के रेस्ट हाउस व सर्किट हाउस सभी राजनीतिक दल के लोगों व प्रत्याशियों को बराबर देने का नियम है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के पैरा-14 में यह सपष्ट है। किस कंडिशन में देना है इसका भी नियम तय है। नियमों में प्रावधान है कि सत्ताधारी पार्टी सर्किट हाउस व रेस्ट हाउस ज्यादा अपने को नहीं रख सकेंगे, सभी को बराबर देने होंगे ताकि वहां पर चुनाव के समय में लोग रह सके। यह भी नियम है कि 48 घंटे से ज्यादा वहां प्रत्याशी या उनके समर्थक नहीं रह सकते। न ही वहां पर किसी तरह की राजनीतिक बैठक होगी न ही राजनीतिक पार्टियों के ऑफिस खुलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी इन नियमों की गलत व्याख्या कर रहे हैं। हमने उनके समक्ष यह बात रखी भी है। उन्होंने पूरा नियम नहीं पढ़ा, केवल उसका पहला पेज ही पढ़ा है। वे जैड सिक्योरिटी वालों को ही इसे देने की बात कर रहे हैं। 16 मार्च को केंद्र चुनाव आयोग की चिट्टी आई है उसमें आधी अधूरी बात है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ऐसा करके परेशान करने का काम कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में होटल व प्राइवेट अकमोडेशन नहीं है। उन्होंने केंद्रिय चुनाव आयोग से मांग की है कि इस नियम को ठीक करें। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं केंद्र सरकार इन पर दबाव डालने का काम तो नहीं कर रही है। ऐसा होने से लेवल प्लेइंग फील्ड नहीं मिल रही है।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वह अभी लाहुल स्पीति का दौरा करके आए हैं। वहां पर जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है, जिस तरह से विधायक का निष्कासन हुआ है और जो दाग जनजातीय क्षेत्र पर लगा है उसे लोग धोना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के लोग अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। लाहुल स्पीति के विधायक का निष्कासन हुआ। लोगों में बहुत ज्यादा रोष है। लोगों ने 5 सालों के लिए चुनकर भेजा था। उनके कारण लाहुल स्पीति में विकास पर ग्रहण लगा है। इस कलंग को जनजातीय क्षेत्र के लोग धोना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वहां पर लोग राजनीतिक पार्टी व कैडर से टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं। घिसे पीटे व दल बदलने को तैयार बैठे लोगों को वह पसंद नहीं कर रहे हैं।
:

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.