गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)-स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर एक व्यक्ति को 1 करोड़ 32 लाख रुपए का चूना लगाने वाले साइबर ठग्गो को गिरफ्तार कर पीड़ित का पैसा वसूलने में सफलता प्राप्त की है। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम यूनिट का धन्यवाद किया है।
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दिवान के अनुसार 3 फरवरी को एक व्यक्ति ने थाना साईबर क्राइम में एक शिकायत दी थी कि व्हाट्सएप के माध्यम से स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट कराने के नाम उससे करीब 1 करोड़ 32 लाख रुपयों की ठ*गी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम यूनिट ने धारा 420, 120B के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने येस बैंक के दो कर्मचारियों सहित 7 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपियों की पहचान पिंकी, विकास, प्रकाश , धर्मेंद्र,दीपक, सूरज व पूजा के रूप में हुई थी। एसीपी प्रियांशु दिवान ने बताया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई लगभग 1 करोड़ 32 लाख की राशि आरोपियो के कब्जे से बरामद कर शिकायतकर्ता को वापिस लौटाई गई है। साइबर ठग्गो की गिरफ्तारी से एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या साइबर ठग्गी का नेक्सेस बैंकों से चल रहा है। ऐसा हम नही कह रहा बल्कि साइबर क्राइम यूनिट द्वारा ठग्गी के मामले में विभिन्न बैंकों के 11 अधिकारी व कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद इस तरह के सवाल उठ खड़े हुए है। बैंक के अधिकारी व कर्मचारी साइबर ठग्गो को बैंक खाते उपलव्ध करवा भोलेभाले लोगो को चुना लगाने का काम किया है।
