ठगी के लिए साइबर अपराधी अपना रहे नए हथकंडे.. लोगो के बैंक खातों से उड़ा रहे भारी भरकम्प रकम

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- साइबर ठग आए दिन लोगों को निशाना बना रहे हैं। करनाल में लगातार ठगी के ऐसे कई मामले सामने आ रहे है। मामलों में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीका अपनाया है।ताजा मामले में कर्ण गेट करनाल के रहने वाले परवीन कुमार साइबर ठगों के नए तरीके की ठगी का शिकार हो गए हैं.
परवीन कुमार ने बताया कि उनके फोन में बिना ओटीपी आए,तीन एंट्री से उनके खाते में से पैसे निकाले गए हैं.जिसमें 5 लाख, 83 हजार व 50 हजार कुल6,33000 की जमा पूंजी उनके खाते में से निकाली गई है।उन्होंने बताया कि बैंक की तरफ से उन्हें कोई भी मैसेज नहीं आया। मेरे खाते में अब ₹371 पर शेष रह गए हैं, बीते कल उन्होंने  करनाल यूनियन बैंक में इसकी शिकायत की तो 5 लाख की निकाली गई रकम में से 2 लाख 41 हजार रुपए को जो किसी दूसरे यूनियन बैंक बिहार के किसी अन्य खाते में शेष थे उसको फ्रीज़ कराया गया। पीड़ित परवीन ने कहा कि फ्रीज हुआ पैसा मुझे अभी नही मिला है।परवीन कुमार ने बताया कि वे बैंक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूं.
वहीं पुलिस जांच अधिकारी ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है. शिकायत कर्ता और बैंक के अधिकारियों की आपसी बैठक में पीड़ित व्यक्ति को उचित कार्यवाही करने की संतुष्टि दी गई है। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ है।
यूनियन बैंक की अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि उनके बैंक कस्टमर के साथ तीन फ्रॉड ट्रांजैक्शन हुई है। ठगों द्वारा कस्टमर के फोन को हैक कर पहले ट्रांजैक्शन की लिमिट को बढ़ाया और उसके बाद तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर पैसे को निकाला गया है। बैंक द्वारा इन ट्रांजेक्शन के मैसेज कस्टमर को किए गए क्योंकि फोन हैक होने के कारण यह फोन का कंट्रोल साइबर ठगों के हाथ में था इसलिए कस्टमर को मैसेज नहीं गए। उन्होंने बताया कि 5 लाख की ट्रांजैक्शन हमारे ही यूनियन बैंक बिहार में हुई जिसका तुरंत संज्ञान लेते हुए  एक्शन लिया गया।  241000 की अमाउंट खाते में से शेष थी, जिसको फ्रीज करवा दिया गया है। उन्होंने कहा यह पुलिस जांच का मामला है हम इसके लिए अपना पूरा सहयोग करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.