राहुल चावला : धर्मशाला ( TSN)-कांगड़ा जिला में आए दिन बाहरी राज्यों से पर्यटकों द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने के वीडियो खूब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. ऐसे में यातायात नियमो की उलंघन्ना करने वालो पर कांगड़ा पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है.
ASP कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया की आजकल के युवा गाड़ियों की सनरूफ और साइड की खिड़कियों से बहार निकल कर जान को जोखिम में डाल रहे है और साथ में नशा भी करते है.ऐसे में दुर्घ*टना की सम्भावना भी बढ़ जाती है.ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा कार्यवाई की जा रही है.उन्होंने कहा की जो भी व्यक्ति चाहे वे पर्यटक हो या श्रद्धालु हो अपनी जान को जोखिम में ना डाले.उन्होंने कहा की जिला में रोड थोड़े खराब है कभी भी कोई भी दुर्घ*टना हो सकती है.उन्होंने कहा की बरसात का मौसम चल रहा है,ऐसे में सावधानी से वाहन चलाएं और अपनी जान को जोखिम में न डाले।
