ऊना : राकेश ( TSN)– ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा में उपचुनाव में टिकट जारी होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी के दोनों ही उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर आए हैं और डोर टू डोर प्रचार कर जनता से समर्थन दिए जाने की अपील कर रहे हैं. भाजपा प्रत्याशी दविंदर भुट्टो भी जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार और जयराम सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों को अवगत करवा रहे हैं.
मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा प्रत्याशी दविंदर भुट्टो ने कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा द्वारा आपदा में सरकारी पैसे की बंदर बांट के सवाल का जवाब देते हुए कहा की जिनका इतिहास लुटेरों का रहा हो वह मुझे क्या शिक्षा देंगे. मैं क्या कहूं कुटलैहड़ की जनता सब जानती है, इसका पता उन्हे चार जून को लग जाएगा इंतजार करे. दविंदर भुट्टो ने कहा की विवेक शर्मा ने उनके बेटे की रजिस्ट्रेशन फोर्स डॉक्यूमेंट के तहत किए जाने का आरोप लगाया था और कोर्ट में जूठा केस किया था.उन्होंने कहा की कोर्ट में किया हुआ केस वह जीत गए हैं और फैसले की कॉपी भी जल्द उनको भेज देंगे. उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल था उस समय यह लोग घर में छुपकर बैठे थे. हमने उस वक्त भी लोगों की सेवा की है और 25वर्षों से लोगो की सेवा में जुटे हुए है. आज यह उसी का ही परिणाम है कि आज हमें भाजपा ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. उन्होंने विवेक शर्मा पर पलटवार करते हुए कहा की यह वह कांग्रेसी परिवार है जब टिकट मिले तो कांग्रेस को वोट डालेंगे नहीं तो वह कांग्रेस को वोट नहीं डालेंगे. कांग्रेस प्रत्याशी बताए की पिछले चुनावो में वह कहां थे.दविंदर भुट्टो ने कहा कि उन्होंने जनता के साथ कोई धोखा नहीं किया है. भगवान राम के मंदिर का निर्माण रोकने वाले को वोट देते तब धोखा होता.
