नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)-जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही है. इसी के चलते नालागढ़ विधानसभा के क्षेत्र के राम शहर में शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने एक दिवसीय दौरा किया.इस दौरान उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और लोगों से वोट की अपील भी की है।
राम शहर में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने सांसद सुरेश कश्यप पर जमकर निशाना साधा . उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप पूरे संसदीय क्षेत्र में विकास करवाने में नाकाम रहे हैं और जहां-जहां लोगों से मिलने जा रहे हैं किसी भी क्षेत्र के प्रधान ने यह नहीं कहा कि इस पंचायत में सांसद निधि से कोई भी विकास कार्य हुआ है.उन्होंने कहा है कि इन 5 सालों में भाजपा का सांसद विकास करवाने में नाकाम रहा है और अब लोगों में नालागढ़ को रेलवे लाइन से जोड़ने की एक वीडियो के माध्यम से झूठ फैलाया जा रहा है कि नालागढ़ को रेलवे से जोड़ दिया गया है.उन्होंने कहा कि वह नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र भी आए और यहां पर उस सांसद द्वारा बताई गई रेल को ढूंढ रहे हैं जो अभी तक तो उन्हें कहीं पर नहीं मिली है।विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि इसी तरह उन्होंने सिरमौर के क्षेत्र का भी दौरा किया था, जहां पर सुरेश कश्यप का अपना घर है उनके गृह क्षेत्र में भी सांसद सुरेश कश्यप सड़के तक तो पक्की ही नहीं करवा पाए हैं. उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा है कि अगर लोग उनमें अपना विश्वास दिखाएंगे और यहां से जीत कर उन्हें संसद भेजते हैं तो वह लोगों के रुके हुए विकास कार्य करवाएंगे और विकास ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
