/ Oct 16, 2026

दीपेंद्र हुड्डा ने वायरल हो रहे ट्वीट को लेकर कहा.. ये सब भाजपा के आईटी सेल का खेल

अम्बाला, 18 अगस्त :-कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा के तहत आज अंबाला छावनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पदयात्रा में पहुंच कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो वही भाजपा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधा। इतना ही नहीं दीपेंद्र हुड्डा ने वायरल हो रहे ट्वीट को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की ये सब भाजपा के आईटी सेल का खेल है। हरियाणा में चुनावी समर का आगाज़ होते ही राजनीती गर्माती जा रही है। राजनेता भी अब खुल कर ब्यानबाजी कर रहे है।

अंबाला छावनी में आज कॉंग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा की शुरुवात हुई। पदयात्रा में रोहतक सांसद दीपेंदर हुड्डा को सुनने के लिए कांग्रेस कार्यकर्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। दीपेंद्र सिंह हुड्डा इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधते नजर आए। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा कुछ कामों में तो माहिर है। पिछले दिनों भाजपा ने कई घोषणा की। लेकिन अभी तक उनमें से कोई भी घोषणा लागू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसलिए अब भाजपा को यह महसूस हो गया था कि यह घोषणाएं झूठी हैं और यह लागू नहीं हो सकती या इन योजनाओं को उनको लागू करने की नियत नहीं थी। वही उन्होंने कहा की हरियाणा मांगे हिसाब के देश आज देश का जन जन हिसाब मांग रहा है कि पिछले 10 सालों में सरकार ने उनके लिए क्या किया। वही चुनावो की तैयारी को लेकर दीपिंदर हुड्डा ने कहा की पिछले कुछ दिनों में वे लगभग 50 विधानसभा में गए है और जन जन की आवाज है की कांग्रेस को लाना है और बदलाव जरूरी है।सोशल मीडिया में रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का ट्विटर का एक विवादित टैक्स्ट फोटो वायरल हो रही है जिसको लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा की आईटी सेल को निशाने पर लिया और कहा कि यह उनकी आईटी सेल के साजिश है।हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था के सवाल का जवाब देते हुए हुड्डा बोले की भरता सरकार द्वारा जारी की गई रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्यादा क्राइम आज हरियाणा में है आखिर 10 साल में कितना नुकसान हरियाणा को हुआ होगी जो आज क्राइम में हरियाणा नंबर वन पर है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.