भूपेंद्र हुड्डा बोले…सत्ता में आए तो पंजाबी वेलफेयर कल्याण बोर्ड का करेंगे गठन

करनाल, 19 अगस्त ( TSN)-विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने जातीय और धार्मिक सम्मेलनों के माध्यम से लोगों को वोटरों को साधना शुरू कर दिया है। आज करनाल में कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य स्तरीय पंजाबी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय पर पंजाबी सम्मेलन 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाबी सम्मेलन में कहा कि मैं भी पंजाबी हूं क्योंकि मैं संयुक्त पंजाब में पैदा हुआ था। यहां जो लोग बैठे हैं ये मेहनत करके आगे बढ़े। पंजाबी समाज की इस मेहनत और तरक्की पर मैं बधाई देता हूं। हुड्डा ने कहा कि  पंजाबी समाज ने इतनी तरक्की इसलिए कि क्योंकि इन्होंने कम मुनाफा कमाया। हुड्डा ने कहा कि जब उन्होंने सत्ता छोड़ी थी तो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन था जबकि आज बेरोजगारी , महंगाई और अपराध में नंबर वन हो गया है। उन्होंने कहा कि जब यह समाज हरियाणा में आया तो हम बहुत पिछड़े हुए थे उन्होंने हमे बहुत कुछ सिखाया और आगे बढ़ाया, इसके लिए मैं इनका धन्यवाद करता हूं।
पंजाबी सम्मेलन में की बड़ी घोषणा
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने पंजाबी सम्मेलन में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी सत्ता में आएगी तो विस्थापित समाज के लिए कल्याण बोर्ड का गठन करेगी ताकि पंजाबी समाज की दुख तकलीफों को हल किया जा सके। विस्थापन के समय बहुत से लोगों का रीसेटलमेंट हुआ जबकि बहुत लोग रह गए, उनका हम समाधान करेंगे। हमारी सरकार आएगी तो इस समाज को पूरा मान सम्मान और उनका उचित स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा चाहे राज्यसभा हो या कोई और पद हमने इस समाज को उचित स्थान देने का भरपूर प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रगति तभी करेगा जब कानून व्यवस्था ठीक होगी। 2005 में भी जेल से राज चलता था। हमने सत्ता में आते ही बोल दिया था कि बदमाश या तो बदमाशी छोड़ दें या हरियाणा छोड़ दें। हम वादा करते हैं कि सत्ता में आते ही बदमाशों की बदमाशी खत्म करेंगे ताकि व्यापारी और कर्मचारी शांति से अपना काम कर सकें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.