/ Oct 14, 2026

करनाल में बोले दीपेंद्र हुड्डा – भाजपा और चुनाव आयोग कर रहे लोकतंत्र से खिलवाड़

Karnal,3 September-हरियाणा के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। हुड्डा ने कहा कि भाजपा और आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए आयोग का निष्पक्ष रहना बेहद ज़रूरी है, लेकिन भाजपा सत्ता पाने के लिए हर तरीका अपना रही है। इसके बावजूद कांग्रेस मज़बूत विपक्ष के तौर पर जनता की आवाज़ उठाती रहेगी।

ई-वोटर लिस्ट और CCTV पर सवाल

हुड्डा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ई-वोटर लिस्ट देने से इनकार कर रहा है और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ चुनाव में कोर्ट के आदेश पर फुटेज निकलवाई गई तो सच्चाई सामने आई थी.

पीएम की मां पर विवादित टिप्पणी का मुद्दा

प्रधानमंत्री की मां को गाली देने वाले मामले पर सफाई देते हुए हुड्डा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने ऐसा बयान दिया उसका कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। न उसे पार्टी में स्थान है और न समाज में। उन्होंने दावा किया कि उसकी भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई हैं और यह भाजपा की साज़िश भी हो सकती है।

शहरी जिला अध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन

सांसद ने करनाल में शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मान देने पर ज़ोर दिया।

बीपीएल कार्ड और वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप

हुड्डा ने बड़ा आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए बीपीएल कार्डों और वोटर लिस्ट में धांधली की। चुनाव से पहले नए कार्ड बनाए गए और बाद में हर लोकसभा क्षेत्र में लगभग सवा लाख कार्ड काट दिए गए।

महिलाओं को ₹2100 की घोषणा को बताया चुनावी स्टंट

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए झूठ और फूट की राजनीति कर रही है। महिलाओं को ₹2100 देने की घोषणा केवल चुनावी स्टंट था।

कांग्रेस का दावा

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दे उठाती आई है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा इसका उदाहरण है। लेकिन भाजपा चर्चा से भागती है और सदन में भी मुद्दों पर बात करने से इनकार करती है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.