Faridabad,3 September-हथिनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना नदी उफान पर है।इसका सीधा असर यमुना किनारे बसे गांवों पर पड़ रहा है।फरीदाबाद के छायंसा गांव में खेतों तक पानी भर गया है,जिससे किसानों की फसलें डूबने लगी हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि धान और अन्य खरीफ फसलें पूरी तरह जलमग्न हो रही हैं।इससे भारी नुकसान का खतरा है। गांववालों ने चिंता जताई कि हालात 2023 जैसी आपदा की ओर बढ़ रहे हैं,जब खेत तबाह हो गए थे और लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा था।किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनकी जमीन की गिरदावरी कराई जाए, ताकि नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा मिल सके।इस बीच, प्रशासन अलर्ट पर है।लगातार मुनादी कर लोगों को यमुना किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
