/ Jul 10, 2026

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले …हिमाचल में BJP (O) और BJP (C) के बीच लड़ाई

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीजेपी की कथित गुटबाजी पर तंज किया है. अग्निहोत्री ने कहा हिमाचल में हिमाचल में BJP (O) और BJP (C) के बीच लड़ाई है. BJP (O) असली भाजपा है और BJP (C) कांग्रेस से आए नेताओं की भाजपा है. BJP (C) के नेताओं के बयान BJP (O) को पसंद नहीं आ रहे हैं. भाजपा में बड़े स्तर पर गुटबाजी है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बीच संघर्ष चला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चोर रास्ते से सत्ता हथियाने की कोशिश की और वे इसमें असफल हो गए. उन्होंने कहा कि बीजेपी का ऑपरेशन लोटस बुरी तरह फेल हुआ है. कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. बीजेपी को सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए.
भाजपा का सत्ता से दूर होने का दर्द बार-बार छलक रहा 
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने दो साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है. इसके लिए बिलासपुर में कार्यक्रम आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि दो साल पूरा होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि बाहर से नेताओं को बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाई जा रही है. अग्निहोत्री ने कहा कि सत्ता से दूर होने का दर्द बार-बार छलक रहा है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता से दूर होकर तड़प रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता केंद्र के पास जाकर हिमाचल प्रदेश का अधिकार रोकने की कोशिश कर रहे हैं. अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने बार-बार कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे.
कांग्रेस सरकार का गला घोंट भी देंगे, तो भी  विकास करके दिखाएगे 
 मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले तो राजनीतिक तौर पर हिमाचल में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई. इसमें जब भारतीय जनता पार्टी असफल रही, तब आर्थिक तौर पर भी कांग्रेस सरकार को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि बीते दो साल में हिमाचल प्रदेश में लगातार अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश की गई, लेकिन कांग्रेस अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा बार-बार यह कहती है कि ऑपरेशन लोटस जैसी कोई कोशिश उन्होंने नहीं की, जबकि भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के जरिए सरकार को गिराने की कोशिश की. आज बीजेपी के वे नेता भोले बनकर दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में के भाजपा नेता केंद्र सरकार के पास जाते हैं और हिमाचल प्रदेश का अधिकार रोकने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आर्थिक तौर पर कांग्रेस सरकार का गला घोंट भी देंगे, तो भी कांग्रेस विकास करके दिखाएगी. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन भाजपा जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

700 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

चंडीगढ़-:पंजाब राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एच. एस. चटवाल, उपाध्यक्ष अश्विनी गोयल सहित अन्य...

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.