डिप्टी सीएम मुकेश बोले..जब तक सुरक्षा नहीं होती सुनिश्चित, पंजाब में नहीं रुकेंगी HRTC की 600 बसें

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-पंजाब में HRTC बसों पर हुए ह.मलों को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है.हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक बसों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की 600 बसें पंजाब में नहीं रुकेंगी. साथ ही,उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब हिमाचल की बसें पंजाब के बस अड्डों में पार्क नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल के DGP ने इस मामले में पंजाब के DGP से बात की है.साथ ही सरकार इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष भी उठेगी.

यात्रियों और कमचारियों की सुरक्षा से समझौता नहीं

अग्निहोत्री ने यात्रियों और HRTC ड्राइवर-कंडक्टर की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है.उन्होंने कहा कि यात्रियों और कमचारियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा.इस मामले पर हिमाचल के मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री से दोबारा बातचीत की है.HRTC बसों की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार से लगातार बातचीत की जा रही है.सुरक्षा को लेकर आश्वासन मिलने के बाद ही बसों के संचालन पर कोई फैसला लिया जाएगा.

नशे के खिलाफ लड़ाई में हिमाचल के सभी 68 विधायक एकजुट

वहीं,प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है और PIT NDPS एक्ट (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) को लागू किया गया है.जल्द ही प्रदेश में एक और सख्त कानून लाया जाएगा. इसमें प्रावधान किया जाएगा कि 5 ग्राम से कम चिट्टा पकड़े जाने पर भी जमानत न मिले.इसके लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार से कानून में बदलाव की मांग की है.उन्होंने कहा कि अब नशा माफिया की संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलेगा.उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ लड़ाई में हिमाचल के सभी 68 विधायक एकजुट हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अब कोई भी जनप्रतिनिधि नशे से जुड़े मामलों में फोन कर सिफारिश नहीं करेगा. अन्यथा उसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट का गडकरी ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद-:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। तीनों नेता इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए दिल्ली से फरीदाबाद के सेक्टर-65 पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन हाईवे के शुरुआती पॉइंट का...

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.