/ Jul 05, 2026

शीतलहर में स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए उपायुक्त ने जारी की विशेष एडवाइजरी, नागरिकों को बरतने की सलाह विशेष सावधानी

Panchkula, 12 January-:पंचकूला में शीतलहर के कारण जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार शीत-घात से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने नागरिकों से सर्दियों में सुरक्षित रहने और ठंडी हवा से बचने की सलाह दी।
उपायुक्त ने कहा कि मौसम की जानकारी रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों से लेते रहें। पर्याप्त गर्म कपड़े, मफलर और दस्ताने रखें। घर में ठंडी हवा के प्रवेश को रोकें और घर के अंदर अधिक समय बिताएं। उन्होंने यह भी बताया कि सर्दी के दौरान फ्लू और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए डॉक्टर या स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों से परामर्श आवश्यक है।सतपाल शर्मा ने बुजुर्गों, नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। पड़ोसियों से वृद्ध या अकेले रहने वाले लोगों की स्थिति पूछते रहें। रूम हीटर का प्रयोग जरूरत के अनुसार ही करें और कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन का ध्यान रखें। बंद कमरों में कोयला जलाना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह जहरीली गैसें उत्पन्न करता है।उपायुक्त ने पशुपालन से जुड़े नागरिकों को भी निर्देश दिए। शीतलहर में पशुओं को अधिक भोजन की आवश्यकता होती है। रात में पशु आवास को ढककर रखें और नीचे सूखे भूसे जैसी सामग्री बिछाएँ। चारा और वसा का उचित अनुपात दें ताकि पशुओं की ऊर्जा बनी रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.