मनरेगा पर भाजपा सरकार का हमला, नया कानून गरीबों के रोजगार अधिकार को खत्म करेगा – रणदीप सुरजेवाला

Kaithal, 12 January-कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) कानून मनरेगा की दिनदहाड़े हत्या है। यह कानून करोड़ों गरीब मजदूरों के रोजगार के अधिकार पर सीधा हमला है।
रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि नए कानून के जरिए मोदी सरकार मनरेगा को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों का काम मांगने का अधिकार खत्म किया जा रहा है और अब केंद्र सरकार तय करेगी कि किस राज्य, जिले या गांव में कितना काम मिलेगा। इससे गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के मजदूर सबसे अधिक प्रभावित होंगे।सुरजेवाला ने कहा कि मनरेगा में जहां केंद्र सरकार पूरी मजदूरी की जिम्मेदारी उठाती थी, वहीं नए कानून में केंद्र केवल 60 प्रतिशत राशि देगा और 40 प्रतिशत बोझ राज्यों पर डाला जाएगा। पहले मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी थी, लेकिन अब इसे खत्म कर सिर्फ एक योजना बनाकर छोड़ दिया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानून में बुआई और कटाई के समय मजदूरों को 60 दिनों तक काम से वंचित रखा जाएगा, जिससे किसान और मजदूरों के बीच टकराव बढ़ेगा। साथ ही ग्राम पंचायतों से अधिकार छीनकर सभी फैसले केंद्र के हाथ में सौंप दिए गए हैं। डिजिटल उपस्थिति और बायोमेट्रिक प्रणाली के नाम पर ग्रामीण मजदूरों को रोजगार से दूर किया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महात्मा गांधी श्रम को पूजा मानते थे, इसलिए भाजपा सरकार ने सबसे पहले मनरेगा से गांधी का नाम हटाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने गांधी और राम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया, लेकिन उनके आदर्शों को पूरी तरह नजरअंदाज किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.