धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ने तोड़ा अनशन.. केंद्र ने मानी दो मांगें

Mandi,17 September-बीते 9 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने मंगलवार को अपना अनशन स्थगित कर दिया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।

डिप्टी सीएम ने बताया कि चंद्रशेखर की तीन में से दो प्रमुख मांगों को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। तीसरी मांग पर भी फैसला लगभग हो चुका है।

हाईवे निर्माण को लेकर बनेगा रोडमैप

केंद्र ने आश्वासन दिया है कि हाईवे निर्माण के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।इसके लिए प्रशासनिक व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की कमेटी गठित होगी।

अधिकारियों को हटाने की मांग पर केंद्र का प्रस्ताव

विधायक की तीसरी मांग मोर्थ (MORTH) के अधिकारियों को बदलने की थी। इस पर केंद्र सरकार ने प्रदेश को लिखित में प्रस्ताव भेजा है कि यदि अधिकारियों को बदला जाता है तो पूरी यूनिट ही बंद करनी पड़ेगी।प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी है और अब अंतिम निर्णय केंद्र लेगा।

डिप्टी सीएम बोले – आंदोलन सफल रहा

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि “विधायक की तीनों मांगें लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह आंदोलन उनके क्षेत्र और जनता के हित में सफल साबित हुआ है। प्रदेश सरकार लगातार इस विषय को केंद्र के समक्ष उठाती रही है।”

विधायक चंद्रशेखर का बयान–“अनशन स्थगित किया है,समाप्त नहीं”

विधायक चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि उनका अनशन केवल स्थगित हुआ है,समाप्त नहीं।उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में फिर से कोताही बरती गई तो आंदोलन दोबारा शुरू होगा।
उन्होंने आंदोलन के दौरान सहयोग देने के लिए प्रदेश सरकार, जनता और समर्थकों का आभार जताया। चंद्रशेखर ने कहा कि इस अनशन ने उन्हें अपनों की पहचान कराई और कई चेहरे बेनकाब हुए।

स्वास्थ्य में गिरावट,5.5 किलो वजन घटा

धर्मपुर विधायक का अनशन लगातार 9 दिनों तक चला। इस दौरान उनका वजन साढ़े 5 किलो घट गया। कुछ दिन पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया था क्योंकि स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी।मंगलवार को अंततः उन्होंने अनशन स्थगित कर दिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.