सिद्धू मूसेवाला की नई एल्बम ‘टेक नोट्स’ से फिर गरमाया दिड़बा शो विवाद, गैंगस्टर कनेक्शन पर नए दावे

संगरूर | पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री एक बार फिर पुराने विवादों को लेकर चर्चा में है। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हाल ही में रिलीज़ हुई पोस्टह्यूमस एल्बम ‘टेक नोट्स’ में किए गए खुलासों ने 2020 में हुए दिड़बा शो विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। एल्बम के एक गीत में मूसेवाला ने दिड़बा शो के बाद मिली धमकियों और उससे शुरू हुई दुश्मनियों का जिक्र किया है।

एल्बम को 11 जून 2025 को सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने रिलीज़ किया। इसमें दिड़बा गांव में आयोजित एक कबड्डी टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस को लेकर उत्पन्न तनाव को मूसेवाला की रंजिशों की शुरुआत बताया गया है। इस शो के बाद उन्हें गैंगस्टरों और कुछ कलाकारों की ओर से धमकियां मिलने लगी थीं।

लॉरेंस बिश्नोई से रंजिश की शुरुआत यहीं से?

29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे माने जा रहे कारणों में दिड़बा शो की अहम भूमिका रही है। माना जाता है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस शो में मूसेवाला की परफॉर्मेंस से नाराज था क्योंकि यह आयोजन कथित तौर पर बंबीहा गैंग द्वारा किया गया था। लॉरेंस की ओर से इस शो से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन मूसेवाला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इनकार करते हुए शो में हिस्सा लिया।

डरने वाला नहीं हूं”, लाइव में बोले थे मूसेवाला

फरवरी 2020 के दिड़बा शो के बाद मूसेवाला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर धमकियों की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था, “मुझे धमकी भरे कॉल और मैसेज मिल रहे हैं, लेकिन मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। जितना दबाओगे, उतना ही जवाब दूंगा।” उन्होंने कुछ लोगों पर इशारों में कटाक्ष करते हुए कहा था कि “दलालों की तरह कॉल करवाना बंद करो।”

कनाडाई डॉक्यूमेंट्री में गोल्डी बराड़ के दावे

हाल ही में एक विदेशी मीडिया चैनल की डॉक्यूमेंट्री में कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया कि दिड़बा शो ही सिद्धू मूसेवाला और लॉरेंस बिश्नोई के बीच रिश्तों के बिगड़ने की वजह बना। गोल्डी के अनुसार, शो का आयोजन लॉरेंस विरोधी बंबीहा गुट से जुड़े लोगों ने किया था, और मूसेवाला की परफॉर्मेंस को लॉरेंस गैंग ने सीधा अपमान माना।

गोल्डी ने यह भी आरोप लगाया कि सिद्धू बाद में बंबीहा ग्रुप के प्रचार में भी शामिल हो गए थे, जिससे गैंग की नाराजगी और बढ़ी। उसने कहा, “कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन सिद्धू ने बात नहीं मानी। आखिरकार हमें यह कदम उठाना पड़ा।”

एल्बम ने फिर छेड़े पुराने ज़ख्म

एल्बम ‘टेक नोट्स’ के ज़रिए सिद्धू मूसेवाला की आवाज़ एक बार फिर उनके चाहने वालों तक पहुंची है। लेकिन इसके साथ ही उन घटनाओं की भी चर्चा तेज हो गई है, जो उनकी हत्या की पृष्ठभूमि मानी जाती हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि यह एल्बम सिर्फ एक म्यूजिक रिलीज़ नहीं, बल्कि मूसेवाला की अनकही कहानी को सामने लाने की कोशिश है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

शिमला/संजू-:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है।गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें,घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बुधवार को भाजपा नेता चेतन बरागटा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम पूरा करने के निर्देश

कुल्लू-:जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

शिमला -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की।बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों तक विज्ञान...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं।कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है।वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई है। यह प्रजाति अंतरराष्ट्रीय...

हिमाचल-जापान तकनीकी साझेदारी को मिलेगी नई दिशा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसरः राजेश धर्माणी

शिमला -:हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा,अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में जापान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में विभागीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का दौरा कर शैक्षणिक सहयोग,अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर कार्यक्रमों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.