सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर हत्याकांड: मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह विदेश फरार, पांच आरोपी नामजद

बठिंडा | सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन तिवारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस जघन्य वारदात का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरों हत्या के बाद अमृतसर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर संयुक्त अरब अमीरात भाग चुका है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों को नामजद किया है, जिनमें दो नए नाम हाल ही में जांच में सामने आए हैं।

बठिंडा की एसएसपी अमनीत कौंडल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमृतपाल सिंह ने घटना वाले दिन सुबह करीब 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से यूएई के लिए उड़ान भरी थी। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के समय वह खुद भी घटनास्थल पर मौजूद था और उसके निर्देश पर जसप्रीत और निमरजीत सिंह ने हत्या को अंजाम दिया।

साजिश रचने में शामिल दो और संदिग्ध

हत्या की साजिश में अमृतपाल के साथ दो और युवक भी शामिल थे, जिनमें एक की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। सभी आरोपी पिछले तीन महीनों से इस वारदात की योजना बना रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि ये सभी आरोपी मोगा से लुधियाना पहुंचे और कार प्रमोशन के बहाने कमल कौर को बठिंडा लेकर आए। वहां उन्होंने कार की मरम्मत करवाई और उसे पैसे भी दिए ताकि भरोसा बना रहे। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान इलाकों में घुमाते रहे और रात को भुच्चो रोड पर कार में ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद शव को छोड़ा अस्पताल के पास

पुलिस के मुताबिक, हत्या के दौरान एक परने (कपड़ा) का इस्तेमाल किया गया जिसे आरोपी कार में छोड़ आए थे। बाद में वापस आकर उन्होंने परना हटाया, शव को कार में डालकर आदेश अस्पताल के पास पार्क कर दिया और वहां से फरार हो गए। इसके बाद अमृतपाल तय योजना के अनुसार अमृतसर से विदेश निकल गया।

अमृतपाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर, जल्द लाया जाएगा वापस

एसएसपी कौंडल ने बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है और राष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, रंजीत सिंह और एक अन्य अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

सोशल मीडिया पर निगरानी तेज, कई खाते सस्पेंड

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो सामने आए हैं। साइबर क्राइम सेल की निगरानी में अब तक कई अकाउंट सस्पेंड कराए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि किसी को भी गैरकानूनी गतिविधियों के जरिए दहशत फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी।

बलात्कार के आरोपों पर जांच जारी

कमल कौर की हत्या से पहले बलात्कार की आशंका को लेकर पूछे गए सवाल पर एसएसपी ने पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाली मेडिकल टीम को इस पहलू की विशेष जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को फर्स्ट बटालियन देगी निशुल्क कोचिंग, तीन दिन में 500 ने कराया पंजीकरण

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा की ओर से शुरू की गई निशुल्क कोचिंग और प्रशिक्षण योजना युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें पुलिस...

बोह आपदा: 19 मकान और 9 गौशालाएं तबाह, राहत कार्यों में जुटी सेना

शाहपुर,राहुल चावला-:शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रशासन ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर तेज कर दिया है।प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है,जबकि भारतीय सेना भी राहत अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है।सेना के जवान मलबे में दबे...

युवाओं के समर्थन में अंबाला में निकला ‘युवा एकजुटता मार्च’, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की उठी मांग

अंबाला-:देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोज़गारी तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में रविवार को अंबाला छावनी में ‘युवा एकजुटता मार्च’ निकाला गया। सामाजिक और सर्वदलीय स्वरूप में आयोजित इस मार्च में छात्र-छात्राओं, महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों...

नीट परीक्षा और पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख, विपक्ष पर मुख्यमंत्री का निशाना

रोहतक-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। रोहतक स्थित एमडीयू में मीडिया से बातचीत के दौरान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.