शिमला -: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपति निवास मशोबरा में एक भव्य ‘एट होम’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी बिन्दु गुप्ता भी उपस्थित रहीं।
समारोह में कुलदीप सिंह पठानिया, जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी शामिल हुए।यह आयोजन सामाजिक संवाद और औपचारिक मुलाकातों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जहां विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ और इसमें राज्य के प्रशासनिक तथा सामाजिक ताने-बाने की झलक देखने को मिली।
