शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-प्रदेश में आने वाले दिनों में मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य से 35फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।मंडी और कांगड़ा को छोड़ कर प्रदेश के अन्य जिलों में मॉनसून नदारद रहा है।आने वाले दिनों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को संभावना जताई है,जिसके लिए विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में 90 मिलीमीटर कॉम शिमला के झोपड़पट्टी में 60mm, कुफरी और सोलन में 40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।उन्होंने कहा की 29 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।सन्दीप शर्मा ने कहा कि 31 से 1 अगस्त तक चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर ,बिलासपुर, सिरमौर, शिमला और सोलन के कुछ एक क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है । वही इस दौरान सिरमौर, मंडी और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा इस दौरान ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
