पलवल,28 अगस्त ( TSN)-जिला सचिवालय पलवल के सभागार में मलेरिया,डेंगू और चिकनगुनिया बीमारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। इस बैठक में जिला सिविल सर्जन सहित जिला प्रशासन से संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
सिविल सर्जन डॉ.जय भगवान ने बताया कि पलवल जिले में 10 डेंगू के केस सामने आए है। जो कि पिछले साल 115 केस थे। उन्होंने बताया कि मलेरिया का अभी 1 केस और चिकनगुनिया के 3 केस सामने आए है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि पलवल जिले में मलेरिया,डेंगू और चिकनगुनिया बीमारी की रोकथाम के लिए व्यापक इंतजाम किए जाए। बीमारियों के प्रति लोगों को अवेयर किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें बीमारियों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाया जाएगा। ताकि मच्छर का लार्वा पनपने नहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर मच्छर के लार्वा की जांच कर रही है। अभी तक 750 लोगों को नोटिस जारी किए गए है।
