/ Nov 01, 2026

राजधानी शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने की बैठक.. दिए ये निर्देश

शिमला, 26 नवंबर ( TSN)-हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में  बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.इस बारे  में आज उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई.उन्होंने कहा कि शोघी से ही राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहन काफी समय से खड़े हैं जिससे बर्फ हटाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को इन खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बर्फ हटाने में उपयोग होने वाली मशीनों का ट्रायल करने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग को एडवाइजरी जारी कर लोगों को अंगीठी जलाकर सोने और सभी बिजली उपकारों खासकर हीटर आदि को अच्छे से बंद करने के बारे में जागरूक करने को कहा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने होम गार्ड की स्पेशल टीम को 15 दिसंबर से सभी जरूरी उपकरणों के साथ सक्रिय रहने के निर्देश दिए ताकि किसी भी विपरीत स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने हेरिटेज बिल्डिंग का ऑडिट चेक करने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार, उन्होंने पर्यटन विभाग को पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए और इस सन्दर्भ में होटल एसोसिएशन के साथ बैठक करने को भी कहा।
सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में करें बैठक
उपायुक्त ने सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी बैठक आयोजित कर आकस्मिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपमंडल दंडाधिकारी अपने क्षेत्र में आर्मी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ से तालमेल बनाकर रखें। सभी अपने क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं जैसे राशन, गैस सिलेंडर और डीजल का भण्डारण समय रहते सुनिश्चित कर लें। इसके अतिरिक्त, सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता और फ्रैक्चर होने की स्थिति में आवश्यक सामान होना जरूरी है। इस दौरान बताया गया कि डोडरा क्वार क्षेत्र में 6 महीने का राशन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को उनके क्षेत्र में हेलीपैड को जाने वाले मार्ग प्राथमिकता पर खोलने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आपदा के दौरान हवाई सहायता संबंधित क्षेत्र में पहुंचाई जा सके।
बर्फबारी के दौरान पीने की पानी की व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग और शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के अधिकारियों को बर्फबारी के दौरान पीने की पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बिजली विभाग के अधिकारियों को भी बर्फबारी के दौरान अबाधित बिजली उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने वन क्षेत्रों से निकल रही बिजली लाइनों का विशेष ध्यान रखने को कहा। बर्फबारी के दौरान सबसे पहले अस्पताल जाने वाले रास्तों को खोलना प्राथमिकता रहेगी। इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस के टायर पर चेन लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि बर्फबारी में भी एंबुलेंस चलाई जा सके।
 नगर निगम शिमला को दिए  निर्देश 
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा ऐसे स्थलों को चयनित किया जा चूका है जहाँ बर्फबारी के दौरान समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, ऐसे मौसम को लेकर विभाग का ट्रैफिक प्लान भी तैयार है जिसके पूरे क्षेत्र की जिओ मैपिंग की जा चुकी है।
आपदा की स्थिति में 1077 पर करें संपर्क
बैठक में बताया गया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का संचालन 24×7 किया जा रहा है जिसमें टोल फ्री नंबर 1077 पर किसी भी आपदा की जानकारी दी जा सकती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 6 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक...

अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में की शिरकत, भुट्टो-कंवर की एकजुटता को बताया पार्टी के लिए अहम

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की।समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और वीरेंद्र कंवर भी एक साथ मंच पर...

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

शिमला-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी शुरू किए जाएंगे। खास बात यह है कि ये दोनों विभाग अभी तक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका…पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा।सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।कानून व्यवस्था बनाए रखने,ट्रैफिक को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.