कुरुक्षेत्र, 3 सितंबर : कुरुक्षेत्र जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कसी ली है.जिले की चार विधानसभाओ के 7 लाख 70356 मतदाता है जो प्रत्याशियों के भाग्यविधाता बनेगें. इस दौरान दो दर्जन उड़नदस्ते व चार वीडियो सर्विलांस टीमें गतिविधियों पर नजर रखेंगे.
कुरुक्षेत्र जिले में चारों विधानसभा क्षेत्र थानेसर-पिहोवा-लाडवा-शाहबाद में चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. उपयुक्त सुशील सारवान के अनुसार दो दर्जन उड़नदस्ते व चार वीडियो सर्विलांस टीम व दो दर्जन एस.एस.टी टीम्स समस्त गतिविधियों पर नजर रखेंगी.उपायुक्त के अनुसार जिले की चार विधानसभाओ में कुल 7 लाख 70356 मतदाता है, जिनके लिए 609 ग्रामीण क्षेत्र में व 201 शहरी क्षेत्रों यानी कुल 810 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. यह पूरे जिले के 427 ग्रामीण व 85 शहरी क्षेत्र में रहेंगे. उन्होंने यह भी जानकारी दी की लाडवा शाहबाद थानेश्वर में पेहवा क्षेत्र में चार मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए है.
