नाहन, सतीश शर्मा -सिरमौर जिला पूरी तरह से डेंगू की चपेट में आ गया है. मानसून सीजन के दौरान सिरमौर जिला में 1500 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं.अस्पतालों में लगातार डेंगू के मरीज पहुंच रहे है।विभागीय आंकड़ों के मुताबिक सिरमौर जिला में रोजाना 25 से 30 डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं बात डॉक्टर वाईएसएमए मेडिकल कॉलेज नहां की करीब तो यहां पर मेडिकल कॉलेज के सभी वार्ड डेंगू के मरीजों से भरे पड़े हैं।
डॉक्टर अनिकेता ने बताया ऐसे रखें ध्यान
मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अनिकेता ने बताया कहा कि नाहन सहित सिरमौर जिला के अलग-अलग इलाकों में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं उन्होंने कहा कि डेंगू के फैलने का मुख्य कारण बरसात के दौरान जगह-जगह जो पानी जमा होता है उससे डेंगू खेलने की संभावनाएं बढ़ जाती है।डॉ अनिकेता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन में प्रतिदिन 30 से 40 मामले डेंगू के सामने आ रहे हैं और यही कारण है कि मेडिकल कॉलेज में मेडिकल मेल वार्ड, फीमेल वार्ड डेंगू मरीजों से भरे हुए।उन्होंने बताया कि डेंगू के मच्छर सुबह और शाम के समय अधिक सक्रिय हो जाते हैं और इस समय उनके काटने से व्यक्ति डेंगू का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि डेंगू का सबसे बड़ा लक्षण तेज बुखार आना और पूरे शरीर में दर्द शुरू होना है ऐसे में यदि कोई भी बुखार इस अवधि के दौरान आता है तो उसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है और नजदीकी अस्पताल में सुविधा लेनी चाहिए।। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर लोग अनावश्यक दवाइयां का इस्तेमाल न करें और चिकित्सकों की सलाह के बाद ही दवाई ली उन्होंने कहा कि डेंगू पीड़ित के लिए पेरासिटामोल दवा सबसे बेहतर है और उसके सिवा कोई भी दवाई इस्तेमाल न करें और कोशिश करें कि अधिक से अधिक पानी पिए।वहीं दूसरी और नगरपरिषद द्वारा नाहन शहर के सभी वार्ड में डेंगू से बचाव के मद्देनजर फॉगिंग करवाई जा रही है साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक कर रहा है।
