/ Aug 29, 2026

सरकारी स्कूल में अचानक मंत्री जी के पहुंचने पर मचा हड़कंप .. नदारद पाए गए 3 शिक्षक

नाहन, सतीश शर्मा ( TSN)-उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिम्बी का औचक निरीक्षण किया. दरअसल यहां मंत्री को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि स्कूल से शिक्षक नदारद रहते है और हुआ भी वही.
विभागीय अधिकारियों को दिए कार्रवाई के आदेश
अचानक मंत्री हर्षवर्धन चौहान  जब स्कूल में पहुंचे तो यहां स्टाफ में हड़कंप मच गया.वहीं इस दौरान तीन शिक्षक स्कूल से नदारद भी पाए गए,जिस पर मंत्री खासे नाराज दिखे और उन्होंने हाजिरी का तमाम रिकार्ड खंगाला। गुस्साए मंत्री ने मौके से उपनिदेशक उच्च शिक्षा को शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के भी आदेश दे दिए ।
शिक्षकों की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस स्कूल से लगातार यह शिकायतें सामने आ रही थी कि यहां बाहरी जिलों से तैनात शिक्षक कई कई दिनों तक स्कूल से नदारद रहते है और हाजिरी रजिस्टर में हेराफेरी की जाती है। मंत्री ने यह भी कहा कि जब इन्होंने स्टाफ के सदस्यों से हाजिरी का रजिस्टर मांगा तो स्टाफ भी आना कानी करता हुआ नजर आया।उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में शिक्षकों की इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस बाबत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि जिला के दूरदराज इलाकों में शिक्षकों के इस रवैये के चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है ऐसे में आने वाले समय में और सख्त कदम उठाए जाएंगे और खुद वह समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.