Shimla,14 April (TSN)-सीएम सुखविंदर सिंह में प्रदेश सचिवालय से 70 शिक्षकों के दल को समग्र शिक्षा के तहत सिंगापुर की शैक्षणिक यात्रा के लिए रवाना किया. मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे.इस दौरान CM सुक्खू ने कहा कि बीते दो वर्षों के कार्यकाल में सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं.प्रदेश में मिड डे मील में बच्चों को पुराना खाना मिल रहा है इसमें सुधार किया जाएगा.साथ ही मुख्यमंत्री ने वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए भी कड़वे फैसला लेने की बात कही है.
MDM में बच्चों को मिल रहा पुराना खाना इसमें सुधार करेगी सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख ने कहा कि हिमाचल में वर्तमान सरकार ने पिछले 2 सालों के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं.पूर्व भाजपा सरकार ने हजारों स्कूल खोले लेकिन उनमें शिक्षक और बच्चे नहीं है सरकार गुणात्मक शिक्षा सुधार के लिए काम कर रही है.मुख्यमंत्री ने कहा कि मिड डे मील में बच्चों को पूर्ण खाना मिल रहा है. इसमें सुधार की शुरुआत राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के साथ की जाएगी.बच्चों के खाने के लिए SOP तैयार की जा रही है.
वहीं प्रदेश में आर्थिक सुधार को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़वे फैसले लिए जा रहे हैं हालांकि इनका स्वाद आंवले की तरह बाद में मीठा लगेगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन भर के लिए हिमाचल अपने हाइड्रो प्रोजेक्ट कंपनियों को नहीं दे सकता.सरकार डुग्गर और बैरासोल प्रोजेक्ट को टेकओवर करने जा रही है.
