समर एक्सप्रेस/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणामों पर सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं ने अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की उपलब्धि उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने पूरे सदन और प्रदेशवासियों की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह युवा आने वाले समय में देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
