/ Jul 04, 2026

नूरपुर के पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने UPSC 2025 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 844

नूरपुर, संजीव-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व और खुशी का अवसर है। ग्राम पंचायत पुंदर (जौंटा) के गाँव भेड़ खड्ड के निवासी तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस के विजिलेंस (SV&ACB) विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत संजीव कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 844 प्राप्त कर प्रदेश और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वर्तमान में संजीव कुमार पुलिस स्टेशन SV&ACB नाहन में तैनात हैं। अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता को जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।संजीव कुमार की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश पुलिस परिवार, स्थानीय लोगों तथा पूरे नूरपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संजीव कुमार की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे भी अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ें।क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि संजीव कुमार अपने जीवन में इसी प्रकार नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें और समाज व देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.