फरीदाबाद : बढ़ी ईंधन कीमतों के बीच लोगों ने दिखाई समझदारी, बचत और संयम पर दिया जोर

फरीदाबाद, अनिल मंगला -: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात का असर अब देश के आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब तीन रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बावजूद फरीदाबाद में कई लोग परिस्थितियों को समझते हुए ईंधन की बचत और जिम्मेदारी के साथ वाहन उपयोग करने की बात कहते नजर आए।
पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहन चालकों की आवाजाही बनी रही। लोगों ने माना कि बढ़ती कीमतों का असर घरेलू बजट पर जरूर पड़ता है, लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए सभी को धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए। कई लोगों ने निजी वाहनों का कम उपयोग करने और जरूरत पड़ने पर ही सफर करने की बात कही।पेट्रोल भरवाने पहुंचे सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर हर देश पर पड़ता है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ईंधन बचाने की अपील कर रही है तो लोगों को उसका समर्थन करना चाहिए। उनका मानना है कि ईंधन की कम खपत से न केवल आर्थिक बचत होगी बल्कि प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। उन्होंने लोगों से अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने की अपील की।
वहीं बाइक चालक गोपाल ने बताया कि उन्होंने अब कार की बजाय बाइक का इस्तेमाल बढ़ा दिया है ताकि ईंधन की खपत कम हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी नागरिकों को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए और देशहित में संसाधनों की बचत करनी चाहिए। उनके अनुसार छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।एक अन्य वाहन चालक प्रमोद शर्मा ने कहा कि कीमतें बढ़ने से आम आदमी प्रभावित जरूर होता है, लेकिन हर व्यक्ति को हालात को समझते हुए संयम बरतना होगा। उन्होंने कहा कि यदि लोग साझा यात्रा, सार्वजनिक परिवहन और सीमित वाहन उपयोग को अपनाएं तो इससे काफी राहत मिल सकती है।
पेट्रोल पंप मैनेजर प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में लगभग तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को भारी वाहनों का कम इस्तेमाल करना चाहिए तथा जहां संभव हो, वर्क फ्रॉम होम जैसी सुविधाओं का उपयोग करना चाहिए। उनके अनुसार वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन बचत ही सबसे बड़ा समाधान है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.