/ Oct 14, 2026

शून्य आयात शुल्क की आहट से खेती संकट में, केंद्र सरकार की चुप्पी चिंताजनक: कुलदीप सिंह राठौर

शिमला, 7 फरवरी -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भारत–अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते में कृषि उत्पादों पर शून्य या अत्यंत न्यूनतम आयात शुल्क की संभावनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह का कोई समझौता बिना पारदर्शिता, संसदीय चर्चा और किसानों से संवाद के लागू किया गया, तो इसका सबसे गंभीर और सीधा असर देश के करोड़ों किसानों, बागवानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अमेरिका जैसे विकसित देशों में कृषि व्यवस्था भारी सरकारी सब्सिडी, उन्नत तकनीक और बड़े कॉरपोरेट ढांचे पर आधारित है, जबकि भारत की कृषि आज भी छोटे और सीमांत किसानों के परिश्रम पर टिकी हुई है। ऐसे में विदेशी कृषि उत्पादों को शून्य या न्यूनतम शुल्क पर भारतीय बाजार में प्रवेश देना असमान प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा, जिसमें भारतीय किसान टिक नहीं पाएगा।उन्होंने आशंका जताई कि यदि अमेरिकी अनाज, दालें, तिलहन, फल-सब्ज़ियां और डेयरी उत्पाद कम शुल्क पर भारत में आयात किए गए, तो घरेलू बाजार में कीमतों में भारी गिरावट आएगी। इससे पहले से ही लागत और कर्ज के दबाव में जूझ रहे किसानों की आय और कम हो जाएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक संकट और गहराएगा। विशेष रूप से डेयरी क्षेत्र को उन्होंने अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में किसी भी तरह की ढील लाखों पशुपालक परिवारों की आजीविका को खतरे में डाल सकती है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक न तो इस कथित व्यापार समझौते का कोई आधिकारिक मसौदा सार्वजनिक किया गया है और न ही यह स्पष्ट किया गया है कि किन कृषि उत्पादों को इसके दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर अमेरिकी प्रशासन अपने किसानों को इस समझौते से होने वाले लाभों के प्रति आश्वस्त कर रहा है, वहीं भारत सरकार अपने ही किसानों को अंधेरे में रखे हुए है।
कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नीतिगत फैसले बंद कमरों में नहीं लिए जाते। किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते से पहले संसद में विस्तृत चर्चा, राज्यों से परामर्श और किसान संगठनों की भागीदारी अनिवार्य होनी चाहिए। मौजूदा हालात यह संकेत देते हैं कि कृषि और ग्रामीण भारत को केवल सौदेबाज़ी का साधन बनाकर पेश किया जा रहा है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने समय रहते स्थिति स्पष्ट नहीं की और किसानों के हितों की रक्षा के लिए ठोस रुख नहीं अपनाया, तो इसके दूरगामी दुष्परिणाम देश की खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण रोजगार और सामाजिक संतुलन पर पड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और भारतीय कृषि को कमजोर करने वाले किसी भी फैसले का पुरजोर विरोध करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.