/ Jul 04, 2026

मंडी के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है फिल्म फेस्टिवल.. निशुल्क दिखाई जाएंगी 40 फिल्में

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- सांस्कृतिक राजधानी के नाम से विख्यात मंडी शहर में पहली बार कल से 4 दिवसीय फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। 27 से 30 जून तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन संस्कृति सदन में किया जाएगा। इसमें प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रहेगा लेकिन उसके लिए लोगों को पंजीकरण करवाना होगा। आज मंडी शहर के सेरी मंच पर निशुल्क पंजीकरण काउंटर का शुभारंभ हुआ।
कई नामी कलाकार भी करेंगे शिरकत
फिल्म  फेस्टिवल के आयोजक पवन शर्मा और राजा सिंह मल्होत्रा ने बताया कि 4 दिनों तक 40 फिल्में दिखाई जाएंगी। यह सभी फिल्में साहित्य और सत्य घटनाओं के साथ-साथ समाज को एक नया संदेश वाली होंगी। फिल्मों के बाद उनपर चर्चा के लिए अलग से सेशन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कलाकारों के लिए वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी। फिल्म फेस्टिवल में पहला दिन हिमाचली सिनेमा पर रखा गया है। बॉलीवुड के कई नामी कलाकार भी इसमें शिरकत करेंगे.जिनमें अखिलेंद्र मिश्रा, सपना, विभू संत, आदित्य श्रीवास्तव, हेमंत पांडे, नीरज सूद और यशपाल शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। पवन शर्मा और राजा सिंह मल्होत्रा ने मंडी वासियों से बड़ी संख्या में इस फिल्म फेस्टिवल में आकर इसका आनंद उठाने की अपील की है।

मंडी में पहली बार होने जा रहे इस फिल्म फेस्टिवल को लेकर स्थानीय कलाकारों और रंगकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पवन शर्मा मूलतः मंडी जिला के रहने वाले हैं और मुंबई में अपनी एक अलग पहचान और नाम कमा चुके हैं। उनके प्रयासों और राजा सिंह मल्होत्रा सहित अन्यों के सहयोग से इसे आयोजित किया जा रहा है। इस कारण मंडी जिला के उन कलाकारों को भी अपने शहर के लिए कुछ करने का मौका मिलने जा रहा है जो आज फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर में अपना अच्छा नाम कमा रहे हैं। मंडी शहर निवासी कलाकार सपना संड, पिहू और गगन प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनके लिए यह गौरव का क्षण है कि उनके अपने शहर में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इससे लोगों को रियल सिनेमा देखने का मौका मिलेगा। कलाकार गगन प्रदीप शर्मा की फिल्म द रैबिट हाउस से इस फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। यह फिल्म पहली बार किसी मंच पर दिखाई जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.