/ Aug 31, 2026

मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला स्तरीय समारोह में 1677 गरीब परिवारों को प्लॉट आवंटन किए

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा ने बुधवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 1677 गरीब परिवारों को प्लॉट आवंटन किए। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला,होडल विधायक जगदीश नायर,जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,जिला उपायुक्त नेहा सिंह,अतिरिक्त उपायुक्त ब्रह्मजीत सिंह रांगी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पलवल जिले में ड्रॉ के माध्यम से 1677 गरीब परिवारों को प्लाट आवंटित किए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में अब हरियाणा में गरीब परिवारों के घर का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के प्रथम चरण में हरियाणा के 14 शहरों में ड्रॉ के माध्यम से करीब 15 हजार 250 प्लांट का आवंटन किया गया है। उन्होने कहा कि स्कीम के अंतर्गत एक मरला प्लाट के लिए एक लाख रुपए की राशि का भुगतान करना होगा। मकान के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र के अंतर्गत डेढ़ लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। बैंकों व वित्तीय संस्थाओं से घर निर्माण के लिए कम ब्याज पर 6 लाख रुपए तक के गृह ऋण की सुविधा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा गरीब लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए लोगों को मुफ्त राशन प्रदान किया जा रहा है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस एक बाप और बेटे की पार्टी 
मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के हालात नाजुक है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस एक बाप और बेटे की पार्टी है। आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस मुक्त हरियाणा होने वाला है। कांग्रेस में केवल बापू और बेटे ही रहने वाले है,कांग्रेस में कोई नेता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी सर्वेजन की पार्टी है। जो सबका साथ सबका विकास और सभी के हितों के लिए कार्य करती है। भाजपा हर जाति,धर्म और मजहब का ध्यान रखती है। इसलिए लोग भाजपा को पसंद करते है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में विकास के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर बार अपनी जीत का दावा करता है लेकिन प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का काम करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.