Panchkula, 30 December-:पंचकूला के नागरिक अस्पताल में लेबर वार्ड में आग लगने की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया। वार्ड में अचानक लगी आग और फैलते धुएँ ने भर्ती गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों और उनके परिजनों में हड़कंप मचा दिया।
घटना के समय वार्ड पूरी तरह सक्रिय था, जिससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। सूचना मिलते ही अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि वार्ड में लगे रूम हीटर को नियमों के विपरीत लगातार 24 घंटे तक चालू रखा गया था, जबकि इसे सामान्यतः केवल 2–3 घंटे ही चलाना चाहिए। यही लापरवाही आग लगने की मुख्य वजह मानी जा रही है।किसी के जानी नुकसान से बचने के बावजूद, यह घटना अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा प्रोटोकॉल और निगरानी की कमी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अधिकारियों ने जांच की बात कही है, लेकिन अब देखना यह है कि क्या किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई होती है या मामला भी अन्य प्रशासनिक मामलों की तरह फाइलों में ही रह जाएगा।
