हरियाणा-(अंबाला-) फॉग के कारण अंबाला रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 2 दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक घंटे से लेकर 7 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है ! फॉग और ठंड के कारण लेट होने वाली ट्रेंस की वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ! हालंकि रेलवे प्रशासन की तरफ से यात्रियों के लिए अच्छी सुविधा की ववस्था की गई है ! वहीं रेलवे का प्रावधान है कि अगर किसी यात्री की ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट होती है तो वो अपना पूरा रिफंड ले सकते हैं !
पूरे उत्तर भारत में शीत लहर और घने कोहरे की वजह से लागतार बढ़ रही ठंड का कहर जारी है ! घने कोहरे के कारण अंबाला रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लगभग दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक घंटे से लेकर 7 घंटे से भी ज्यादा लेट चल रही है ! धुंध के कारण होने वाली लेट ट्रेंस की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है !
जानें कितने घंटे लेट हैं ट्रेनें
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राम ने बताया कि धुंध के कारण दो दर्जन से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से चल रही हे !
लुधियाना से अंबाला आने वाली लुधियाना अंबाला स्पेशल 10 घंटे देरी से अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची है।
कानपुर सेंट्रल से जम्मू तवी जाने वाली 4 घंटे देरी से अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची
जम्मू तवी से गुवाहाटी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से चल रही है !
पुणे से जम्मू तवी जाने वाली 4 घंटे देरी से आ रही है।
उन्होंने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं !अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के सभी वेटिंग हॉल में यात्रियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है तथा साफ सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है! उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे के निर्माण अनुसार यदि कोई व्यक्ति देरी से चल रही रेलगाड़ी में यात्रा ना करने का रिफंड लेना चाहे तो वह ले सकता है।
