21 पुलों के लिए केंद्र का आभार, डेढ़ महीने में शुरू होगा सभी का काम – विक्रमादित्य सिंह

मंडी,धर्मवीर(TSN)-लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के 21 पुलों को स्वीकृति देने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है और इन पुलों के निर्माण कार्यों को डेढ़ महीने के भीतर शुरू करवाने की बात कही है।यह बात विक्रमादित्य सिंह ने सुंदरनगर में राज्य स्तरीय देवता मेला के शुभारंभ के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।

हमने हमेशा की है सकारात्मक राजनीति,उसी का है यह परिणाम

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले कल ही उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करके इन सभी पुलों की डीएनआईटी एक महीने के भीतर बनाने के निर्देश दे दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया को पूरा करते हुए अगले डेढ़ महीने में सभी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें मंडी जिला के पंडोह में भी एक पुल ब्यास नदी पर बनेगा जो वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में टूट गया था। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही सकारात्मक राजनीति की है और यह उसी का ही परिणाम है। आपदा के समय सुविधाओं को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए थे और जहां-जहां पुल बनाने का कार्य रह गया था, उसे अब पूरा किया जाएगा।

देव आस्था के आगे हूँ नतमस्तक,यह हमारी प्राचीन संस्कृति

राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें पहली बार इस मेले में शामिल होने का मौका मिला है।यह मेला हमारी सनातन संस्कृति का परिचायक है। देवभूमि के लोगों की देवी-देवताओं के प्रति अटूट आस्था है और उसकी झलक इन देव मेलों के माध्यम से देखने को मिलती है।यह एक ऐसा अनूठा देव समागम है जिसके माध्यम से लाखों लोगों को एक ही स्थान पर सैकड़ों देवी-देवताओं के एक साथ दर्शन करके आशीर्वाद लेने का मौका मिलता है।

इससे पहले उन्होंने सुखदेव वाटिका में दो शिलान्यास और भूमि पूजन भी किए। सुंदरनगर पहुंचने पर स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल ने उनका स्वागत किया।इस मौके पर उनके साथ पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर,एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के नेता एवं सुंदरनगर उपमंडल के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.