शिमला, 17 सितम्बर (TSN)-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज दोपहर 12:23 पर शिमला पहुंची। हिमाचल के पड़ोसी राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा 2 दिन पहले 15 सितंबर को शिमला पहुंची थी।
बता दें कि कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी का काफिला मंगलवार को कालका शिमला नेशनल हाईवे से होकर गुजरा। सोनिया गांधी शिमला छराबड़ा स्थित अपने आवास पर पहुंची है. दो दिन पहले ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छराबड़ा पहुंच चुकी है यह उनका निजी द्वारा बताया जा रहा है।यह अपने निजी दौरे पर शिमला आई है।सोनिया गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ तक बाई एयर पहुंची उसके बाद चंडीगढ़ से वह शिमला सड़क मार्ग से पहुंची।
